बेचैन कण्डियाल जी एक प्रसिद्ध हिंदी कवि और लेखक हैं। उनकी कविताएँ और साहित्यिक रचनाएँ समाज के विभिन्न पहलुओं पर गहराई से प्रकाश डालती हैं। वे अपनी भावनात्मक और सशक्त रचनाओं के लिए जाने जाते हैं, जो पाठकों के दिलों को छू लेती हैं। हिंदी साहित्य में उनका योगदान उल्लेखनीय है और उन्हें कई साहित्यिक मंचों पर सम्मानित किया गया है।


फिल्म जगत एवं साँस्कृतिक क्षेत्र
बेचैन कण्डियाल नें विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़कर संस्कृतिकर्मी के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। साहित्य, संस्कृति और पत्रकारिता के साथ-साथ उन्होंने क्षेत्रीय फिल्मों का निर्माण - निर्देशन एवं लेखन भी किया। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय भी किया। वह एक अच्छे कलाकार भी हैं। उनके द्वारा निर्मित निर्देशित एवं अभिनीत कुछ फिल्में इस प्रकार हैं-
1- गढ़वाली फिल्म 'भै- भौज' का निर्माण एवं अभिनय, वर्ष: 1994
2- डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' के गीतों पर दूरदर्शन पर प्रसारित पहले गढ़वाली चित्रहार 'उत्तरांजलि' का निर्माण, वर्ष: 1995
2-गढ़वाली फिल्म 'प्यारी छुमा' का लेखन एवं अभिनय, वर्ष: 1996
3- गढ़वाली ऐतिहासिक फिल्म 'जीतू बगडवाल' (36 एम.एम.) सह निर्देशन एवं संवाद लेखन, वर्ष: 2001
4- गढ़वाली फिल्म 'तेरि समौण' का निर्देशन एवं अभिनय, वर्ष: 2004
5- गढ़वाली हॉरर फिल्म 'गडन्त - खडन्त' का निर्देशन, वर्ष: 2006
6- गढ़वाली फिल्म 'मेजर निराला' प्रबंधन एवं अभिनय, वर्ष: 2018
7- गढ़वाली फिल्म 'यु कनु रिस्ता' का निर्माण एवं अभिनय, वर्ष: 2020
8- हिंदी फिल्म ' बोध - उड़ाना है मुझे' का निर्माण, वर्ष 2024
9- डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक की कहानियों पर एक दर्जन से अधिक लघु फिल्मों का निर्माण।
10- इसके अतिरिक्त अनेक एल्बमों का निर्माण एवं निर्देशन भी किया.
आकाशवाणी एवं दूरदर्शन:
1-वर्ष 1996 से वर्ष 2006 तक आकस्मिक उद्घोषक रहे ।
2- आकाशवाणी के लोकप्रिय लाइव कार्यक्रमों 'हेलो पसन्द' एवं 'बाल जगत' का लंबे समय तक सजीव प्रस्तुतीकरण।
2- उत्तराखंड दूरदर्शन केंद्र देहरादून में वर्ष 2013 में एक वर्ष तक लाइव कार्यक्रम 'हेलो डॉक्टर' का प्रस्तुतीकरण ।
3- अनेक साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक मंचों का लगातार मंच संचालन।
4- आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से अनेक गीतों का प्रसारण।
